आर्टिकल का नाम | PVC Aadhar Card Apply Online 2024 |
आर्टिकल का प्रकार | Latest Update |
माध्यम | ऑनलाइन |
आर्टिकल की तिथि | 06/10/2024 |
विभाग का नाम | UIDAI |
कार्ड का नाम | PVC Aadhar Card |
आवेदन शुल्क | ₹50 |
Detailed Information | Please Read The Article Completely. |
Official Website | Click Here |
PVC Aadhar Card Apply Online 2024 – सिर्फ ₹50 में बनेगा हाईटेक आधार कार्ड, जिसके न फटने का डर है और न ही पानी में गलने का, जानिए आवेदन करने की पूरी जानकारी
PVC Aadhar Card Apply Online 2024 :- जैसा कि आप सभी जानते हैं आधार कार्ड आज के समय में न सिर्फ आपकी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है बल्कि बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, आधार कार्ड के बिना आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। परंपरागत रूप से आधार कार्ड मोटे कागज पर प्रिंट करके लेमिनेट किया जाता है, ऐसे में इसकी लाइफ कम होती है और यह गीला होने पर गलकर खराब हो जाता है या फिर वॉलेट में रखे-रखे फट जाता है। ऐसे में मात्र ₹50 खर्च करके आप एक ऐसा हाईटेक आधार कार्ड पा सकते हैं जो न तो फटेगा और न ही पिघलेगा। UIDAI Aadhaar Users को PVC Aadhar बनवाने की सलाह भी दे रहा है जिसकी पूरी जानकारी हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे।
नमस्कार दोस्तों, हमारे आज के इस आर्टिकल में आप सभी पाठको का तहे दिल से स्वागत है | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी को PVC Aadhar Card Apply Online 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | जिसमे, हम आप सभी को PVC Aadhar Card Apply Online करने की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ UIDAI द्वारा पोस्ट की गई सलाह तथा आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी , इत्यादि के बारे में बताएंगे | इन सभी जानकारियों के बारे में जानने के लिए, आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
मात्र ₹50 में खत्म हो जाएगी आपकी आधार कार्ड की टेंशन
अगर आपके पास भी पुराना कागज वाला आधार कार्ड है और वह जेब में रखे-रखे मुड़ गया है, फट गया है या खराब हो गया है तो आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपने किसी जरूरी काम के लिए उसे फाड़ दिया हो और आपको परेशानी का सामना करना पड़ा हो। ऐसी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए UIDAI ने यूजर्स को PVC Aadhar Card बनवाने की सुविधा दी है और लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसे बनवाने की सलाह दे रहा है। यहPVC Aadhar आपके बटुए में रखे ATM or Credit Card जितना ही मजबूत है, जिसके खराब होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। इसके अलावा यह कई हाईटेक फीचर्स से भी लैस है। इसे पाने के लिए आपको महज ₹50 खर्च करने होंगे।
UIDAI ने पोस्ट कर दी सलाह
Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने एक बार फिर Aadhar card users on Twitter platform को PVC Aadhar बनवाने की सलाह दी है। शुक्रवार को किए गए खुलासे में UIDAI ने लिखा है कि PVC Aadhar Card वॉलेट के आकार का है जो पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित है और इसे सिर्फ़ ₹50 देकर ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। इसके बाद नया आधार Speed Post के ज़रिए आपके पते पर भेज दिया जाएगा।
एक नंबर से सभी सदस्यों का ऑर्डर
PVC Aadhar Card बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आप घर बैठे अपने Mobile or Laptop से PVC Aadhar Card के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे मंगवा सकते हैं। इस आधार कार्ड को मंगवाने के लिए खर्च होने वाले ₹50 में स्पीड पोस्ट का खर्च भी शामिल है। अगर आप अपने और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए PVC Card मंगवाना चाहते हैं तो आपको अलग-अलग नंबरों से कॉल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको एक ही नंबर से मंगवाने की सुविधा दी जाती है।
How To Apply Online For PVC Aadhar Card 2024
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
- होम पेज पर आपको My Aadhar Selection में Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करना होगा |
- अब 12 अंकों वाले आधार नंबर या 16 अंकों की Virtual ID या 28 नंबर की EID दर्ज करें |
- यह नंबर डालने के बाद Security code or captcha code डालें |
- कैप्चा को डालने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें |
- क्लिक करते ही आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा इसे डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें |
- एक नई स्क्रीन पर PVC Card की प्रीव्यू कॉपी दिखेगी जिसमें आधार कार्ड से जुड़ी सारी डिटेल्स होंगे |
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सभी जानकारी को वेरीफाई करें और इससे संतुष्ट होने पर आर्डर प्लेस कर दें |
- अंक में पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा आप UPI Net Banking or Credit Cardसे ₹50 का भुगतान कर सकते हैं |
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपकी PVC Base की रिक्वेस्ट पर आगे का प्रक्रिया शुरू हो जाएगा |
- पेमेंट सक्सेसफुल होने पर Aadhaar PVC Card को आपका एड्रेस पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक | |
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Social Media | Telegram Group || WhatsApp Group |
Subscribe to My YouTube Channel | Click Here |
सारांश :- दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आप सभी को PVC Aadhar Card Apply Online 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है । जिसमें हमने आप सभी को इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां, जैसे- PVC Aadhar Card Apply Online करने की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ UIDAI द्वारा पोस्ट की गई सलाह तथा आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी और भी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार पूर्वक बताया है | अगर आप को दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर अवश्य करें |