आर्टिकल का नाम | Bihar Land Survey 2024 New Notice |
आर्टिकल का प्रकार | Latest Update |
माध्यम | ऑनलाइन |
आर्टिकल की तिथि | 05/10/2024 |
विभाग का नाम | भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय, बिहार सरकार |
राज्य का नाम | बिहार |
सर्वे शुरू होने की तिथि | शुरू हो चुकी है |
Detailed Information | Please Read The Article Completely. |
Official Website | Click Here |
Bihar Land Survey 2024 New Notice – ऑनलाइन शुल्क देकर डाउनलोड कर सकते हैं खतियान का डिजिटल प्रमाण पत्र, जानें पूरी जानकारी
Bihar Land Survey 2024 New Notice :- बिहार विशेष भू सर्वेक्षण शुरू होने के बाद लोगों में जमीन के कागजात और खतियान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिनके पास खतियान से संबंधित दस्तावेज नहीं हैं, वे कागजात के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए हाजीपुर के डीएम की पहल पर समाहरणालय में खतियान की सत्य प्रतिलिपि के लिए आवेदन की विशेष व्यवस्था की गई है। जिसकी संपूर्ण जानकारी आज हम आप सभी को अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताएंगे इसीलिए आप सभी ध्यानपूर्वक हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |
नमस्कार दोस्तों, हमारे आज के इस आर्टिकल में आप सभी पाठको का तहे दिल से स्वागत है | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी को Bihar Land Survey 2024 New Notice के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | जिसमे, हम आप सभी को Bihar Land Survey की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ घर बैठे खतियान प्राप्त करने की जानकारी आवेदन करने की अपील की जानकारी लगाई जाने वाली शिविर एवं आवेदनों की संख्या में भारी वृद्धि की जानकारी, इत्यादि के बारे में बताएंगे | इन सभी जानकारियों के बारे में जानने के लिए, आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए लगाया गया कैंप
लोगों को खतियान की सत्य प्रतिलिपि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला राजस्व अभिलेखागार कार्यालय की ओर से समाहरणालय परिसर में विशेष कैंप लगाया गया है। यह कैंप पिछले एक माह से लगाया जा रहा है। यहां आवेदक अपना खतियान प्राप्त करने के लिए रेवेन्यू स्टांप के साथ आवेदन जमा कर रहे हैं। तैयार खतियान की सत्य प्रतिलिपि के प्रत्येक पृष्ठ पर रेवेन्यू स्टांप आवेदक को देना होता है। इसके बाद ही अभिलेख की प्रतिलिपि तैयार कर आवेदक को दी जाती है।
ऑफलाइन आवेदनों की संख्या में भारी वृद्धि
इस शिविर में आवेदक द्वारा Revenue Stamp जमा करने के पश्चात तैयार अभिलेख उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। पिछले एक माह में जिले में ऑफलाइन आवेदनों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। कुल लंबित आवेदनों की संख्या लगभग नौ हजार है तथा डेढ़ माह की लंबित अवधि को क्रमबद्ध तरीके से निस्तारित कर पांच दिन तक लाया गया है। शीघ्र ही आवेदनों के त्वरित एवं पूर्ण निस्तारित करने की व्यवस्था की जा रही है।
पूर्ण विवरण के साथ आवेदन करने की अपील
जिला राजस्व अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी प्रशांत रमणिया ने लोगों से पूर्ण विवरण के साथ आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई आवेदनों में अंचल, थाना, मौजा, खाता, खेसरा जैसे खतियान का पूर्ण विवरण अंकित नहीं होने तथा आवेदक द्वारा समय पर रेवेन्यू स्टांप उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण निष्पादन में परेशानी हो रही है।
घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं खतियान की नकल
उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे खतियान की नकल प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल bhuabhilekh.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा। यहां आवेदक जन्म-जाति प्रमाण पत्र की तरह ही अपने खतियान का डिजिटल प्रमाण पत्र देख सकता है। आवेदक निर्धारित शुल्क का भुगतान कर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। इससे सुदूर क्षेत्रों के किसानों को कार्यालय आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
महत्वपूर्ण लिंक | |
Home Page | Click Here |
Online Apply | Click Here |
Direct Link | Click Here |
Check Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Social Media | Telegram Group || WhatsApp Group |
Subscribe to My YouTube Channel | Click Here |
सारांश :- दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आप सभी को Bihar Land Survey 2024 New Notice के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है । जिसमें हमने आप सभी को इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां, जैसे- Bihar Land Survey की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ घर बैठे खतियान प्राप्त करने की जानकारी आवेदन करने की अपील की जानकारी लगाई जाने वाली शिविर एवं आवेदनों की संख्या में भारी वृद्धि की जानकारी और भी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार पूर्वक बताया है | अगर आप को दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर अवश्य करें |