आर्टिकल का नाम | Janani Bal Suraksha Yojana 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | Sarkari Yojana |
माध्यम | ऑनलाइन |
विभाग का नाम | जननी सुरक्षा योजना स्वीकृत |
कौन-कौन आवेदन कर सकता है? | गर्भवती महिलाएं |
मिलने वाले लाभ | ₹1000 से ₹1400 तक |
Official Website | Click Here |
दोस्तों, Scholarship, Cyber Café, Sarkari Naukari ,Etc से जुडी पल पल की अपडेट के लिए आप हमारे Telegram channel को जरुर से जरुर Join कर लीजियेगा जिसका लिंक आपको निचे दिया गया है।
Janani Bal Suraksha Yojana 2025 – अब डिलीवरी के 48 घंटे के अंदर सीधे आपके खाते में आ जाएगी रकम, जानिए आपको कितने मिलेंगे पैसे और इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी
Janani Bal Suraksha Yojana 2025 :- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी बाल सुरक्षा योजना (JBSY ) अब डिजिटल क्रांति से जुड़ गई है। 15 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बापू सभागार से JBSY के dbt portal का शुभारंभ किया। जिसके बाद अब इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 48 घंटे के अंदर लाभार्थी के खाते में पहुंच जाएगी। राज्य के 88 स्वास्थ्य संस्थानों ने भी dbt portal के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
नमस्कार दोस्तों, हमारे आज के इस आर्टिकल में आप सभी पाठको का तहे दिल से स्वागत है | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी को Janani Bal Suraksha Yojana 2025 के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | जिसमे, हम आप सभी को Janani Bal Suraksha Yojana की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ इससे होने वाले फायदे, इत्यादि के बारे में बताएंगे | इन सभी जानकारियों के बारे में जानने के लिए, आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
प्रसव के लिए सरकार देती है पैसे
जननी बाल सुरक्षा योजना (JBSY ) गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब तक यह राशि विभिन्न चरणों से होकर लाभार्थियों तक पहुंचती थी, जिसमें समय लगता था और कई बार परेशानी भी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए बिहार सरकार ने डीबीटी व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अब पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाएगा।
इस नई व्यवस्था से महिलाओं को काफी फायदा होगा। उन्हें अब प्रोत्साहन राशि के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीधे खाते में पैसा आने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। इससे अधिक से अधिक महिलाएं संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित होंगी, जिससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होगा इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए 1400 रुपए और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाते हैं। 20 जनवरी तक JBSY डीबीटी पोर्टल पर 25,448 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। 18,895 प्रसव दर्ज किए गए हैं। इनमें 8,568 लड़कियों ने जन्म लिया।
एक फरवरी से डीबीटी पोर्टल के जरिए भुगतान अनिवार्य
dbt portal शुरू होने के बाद से अब तक 25 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है और 18 हजार से अधिक प्रसव हो चुके हैं। इनमें 8 हजार से अधिक लड़कियां हैं। इससे पता चलता है कि यह योजना कितनी लोकप्रिय हो रही है। एक फरवरी से सभी गर्भवती महिलाओं को डीबीटी पोर्टल के माध्यम से ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। JBSY का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को आशा कार्यकर्ता की मदद से सरकारी अस्पताल में पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के बाद ही उन्हें इस योजना का पूरा लाभ मिल सकता है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद की जांच, टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह भी दी जाती है।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी
State Health Committee की वित्त निदेशक वृंदा लाल ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर कहा है कि एक फरवरी से JBSY के तहत संस्थागत प्रसव के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली राशि JBSY पोर्टल से ही दी जाएगी। इसके लिए MOIC, BHM and Block Accountant जैसे संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवंबर तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 10 लाख 69 हजार 923 संस्थागत प्रसव हुए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि बिहार में संस्थागत प्रसव की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
JBSY का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और मां और बच्चे के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। यह योजना महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की कोशिश है कि इस योजना के जरिए हर गर्भवती महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
महत्वपूर्ण लिंक | |
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Social Media | Telegram Group || WhatsApp Group |
Subscribe to My YouTube Channel | Click Here |
सारांश :- दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आप सभी को Janani Bal Suraksha Yojana 2025 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है । जिसमें हमने आप सभी को इस योजना से जुड़ी सारी जानकारियां, जैसे- Janani Bal Suraksha Yojana की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ इससे होने वाले फायदे, और भी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार पूर्वक बताया है | अगर आप को दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर अवश्य करें |